
अयोध्या में एक और जमीन खरीद विवाद का मामला, 20 लाख की जमीन राम जन्मभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेचने का आरोप
ABP News
आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता 'चंदे की चोरी' कर रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच होनी चाहिए.
नई दिल्ली: अयोध्या में जमीन खरीद का एक और विवाद सामने आया है. आरोप है कि 20 लाख की जमीन को राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेचा गया. खबरों के मुताबिक, सिर्फ तीन महीने के भीतर बीस लाख की जमीन ढाई करोड़ में बेची गई है. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है. वहीं आम आदमी पार्टी और समजावादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हर दिन अयोध्या में भूमि ख़रीद के नए तथ्य सामने आ रहें हैं. 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ में डीलर से ख़रीदने के बाद अब मेयर के भांजे से 20 लाख की ज़मीन 2.50 करोड़ में ट्रस्ट ने ख़रीदी. श्रद्धालुओं का पैसा राम लल्ला के भव्य मंदिर का है, मनमानी के लिये नहीं.”More Related News













