
अयोध्या: धार्मिक कार्यक्रम में हंगामा, नौटंकी के दौरान फेंका गया देसी बम, चार जख्मी
AajTak
अयोध्या में एक धार्मिक कार्यक्रम के बीच कुछ लोगों ने देसी बम फेंक दिया. इस दौरान चार लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर है. उसे लखनऊ रेफर किया गया है.
अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे के बीच अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान देसी बम भी फेंके गए. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए. बुधवार की देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक गंभीर युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है.
फिलहाल पुलिस ने आयोजक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के बाद गांव के ही एक अन्य युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है. बताया जाता है कि उपद्रवी युवक इसी युवक के जान पहचान वाले हैं. नौटंकी के बीच ऐसे शुरू हुआ उपद्रव
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव में बाराबंकी जिले की एक नामी-गिरामी नौटंकी कंपनी को कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था. यह नौटंकी राम भवन प्रजापति के यहां श्रीमद् भागवत कथा के बाद भंडारे भोज के दौरान हो रही थी. इस नौटंकी कार्यक्रम के बीच नशे में धुत कुछ युवकों ने हंगामा शुरू किया.
बुधवार की रात 10:00 बजे के बाद शुरू हुआ हंगामा मारपीट में बदल गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. स्थानीय पुलिस और डॉयल 112 लगभग एक साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पूरा विवाद लगभग शांत हो गया, लेकिन जैसे ही पुलिस वहां से निकली वैसे ही किसी अराजक युवक ने भीड़ में एक सुतली से बना हुआ देसी बम फेंक दिया.
देसी बम भीड़ के बीच फटा, जिससे स्थानीय निवासी सूरज सैनी, बाबू राम, श्याम नारायण सिंह और मंगल निषाद इसकी चपेट में आकर जख्मी हो गए. लिहाजा एक बार फिर वापस लौटी स्थानीय पुलिस ने इन सभी को अस्पताल भेजा. एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि इस मामले में आयोजक को गोसाईगंज थाने लाकर पूछताछ की जा रही है.
एक अन्य स्थानीय युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है और उससे भी पूछताछ हो रही है. वही घायलों में मंगल निषाद की स्थिति अधिक खराब थी इसलिए अस्पताल से उसे उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है. एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ पुलिस शराब के नशे में धुत उन युवकों की भी पहचान कर रही है, जिन्होंने इस पूरे उपद्रव की शुरुआत की. पुलिस को आशंका है कि विवाद शांत होने के बाद भीड़ पर सुतली से बना देसी बम इन्हीं लोगों में से किसी ने फेंका है. इस मामले में एक स्थानीय युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है और पूरे विवाद में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











