
अयोध्याः राम मंदिर का निर्माण कार्य 30 फीसदी पूरा, ट्रस्ट ने बताया- कब बनना शुरू होगा गर्भगृह?
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर लोगों में उत्सुकता है. लोग ये जानना चाहते हैं कि इसका निर्माण कब पूरा होगा, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ये कैसा नजर आएगा? श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इन सभी बिंदुओं पर जानकारी दी है.
अयोध्या उत्तर प्रदेश की सियासत का लंबे समय तक केंद्र रहा. राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दावा किया गया है कि इसका स्वरूप ऐसा होगा, जो न पहले कभी रहा हो और ना इसके बाद होगा. प्लिंथ का काम पांचवें चरण तक पहुंच गया है और जून महीने के बाद मंदिर के गर्भगृह का निर्माण शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंचकर मंदिर के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की थी और खुद अपने हाथ से राम की मुहर पत्थर की शिला पर लगाई थी.
आजतक ने मंदिर के मुख्य परिसर का जायजा लिया जहां प्लिंथ का काम पांचवी लेयर तक पहुंच गया है, जो 7 लेयर तक चलेगा और 22 फीट ऊंचा होगा. पौने 3 एकड़ के मंदिर परिसर के अलावा कुल क्षेत्र 8 एकड़ का होगा. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कहा जा रहा है कि मंदिर के निर्माण का 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है. ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर निर्माण को लेकर जो बजट बनाया गया था, उसके अंदर ही मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है और मंदिर निर्माण में ट्रस्ट के सामने धन संबंधी कोई चुनौती आने की नहीं आएगी.
गर्भगृह में लगेगा मकराना का सफेद संगमरमर
राम मंदिर के निर्माण में राजस्थान के भरतपुर की पहाड़ियों के 4.70 लाख घन फुट नक्काशीदार गुलाबी पत्थर लगेंगे. गर्भगृह में लगने वाले मकराना के सफेद संगमरमर की नक्काशी का कार्य भी तेजी से हो रहा है. मंदिर में बेंगलुरु और तेलंगाना की खदान के ग्रेनाइट पत्थरों के भी 17000 ब्लॉक लगेंगे. मंदिर के भूतल के विशाल गड्ढे को IIT मद्रास की डिजाइन तकनीकी से RCC के जरिये भरा गया है. ये करीब 1000 साल तक कृत्रिम चट्टान के रूप में मंदिर के आधार को मजबूत रखेगी.
मंदिर के बेस में पड़ने वाली RCC 10 इंच मोटी है और इसकी 48 परतें हैं. गर्भगृह में 56 परतें हैं. मंदिर की नींव में RCC डालने का कार्य जनवरी 2021 में शुरू हो गया था जिसे सितंबर 2021 तक पूरा कर लिया गया यानी नौ महीने का समय. मंदिर के नींव की डिजाइन पर IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT मद्रास, IIT मुंबई, NIT सूरत, CBRI रुड़की, L&T और TATA कंसल्टिंग इंजीनियर्स ने सामूहिक रूप से कार्य किया. इस कार्य में हैदराबाद की संस्था NGRI का भी सहयोग लिया गया.
शबरी और जटायु के मंदिर का भी है प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



