
'अमेरिकी शहर Dallas बनता जा रहा पाकिस्तान', ट्रंप के करीबी सांसद ब्रैंडन गिल का बयान
AajTak
अमेरिका में टेक्सास के सांसद ब्रैंडन गिल ने एक विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने डलास के इलाके को पाकिस्तान जैसा बताकर वहां की बढ़ती इस्लामी आबादी पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव से अमेरिका की वह संस्कृति खतरे में है जिसे हम जानते और प्यार करते हैं. उनके इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है. विरोधी दावा कर रहे हैं कि उनकी पत्नी भारतीय मूल की होने के कारण वे पाकिस्तान को गलत तरीके से टारगेट कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











