
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से पीछे हटे निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट कैनेडी, ट्रंप के समर्थन का किया ऐलान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल निर्दलीय उम्मीदवार राबर्ट एफ कैनेडी ने अपनी दावेदारी वापस लेते हुए रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वे चुनाव मैदान में बने रहकर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की मदद नहीं करना चाहते हैं.
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के लिए अच्छी खबर आई है. राष्ट्रपति पद के निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने शुक्रवार को चुनाव अभियान से अपनी दावेदारी वापस लेते हुए ट्रंप का समर्थन करने का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में बने रहकर वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की मदद नहीं करना चाहते हैं.
हालांकि विश्लेषक अभी इस बात को लेकर पुख्ता नहीं है कि कैनेडी का समर्थन ट्रंप की मदद करेगा या नहीं. 5 नवंबर के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है.
कैनेडी का बयान
कैनेडी ने कहा कि उन्होंने ट्रंप और उनके सहयोगियों से कई बार मुलाकात की और पाया कि वे सीमा सुरक्षा, फ्री स्पीच और युद्धों को समाप्त करने जैसे मुद्दों पर वह ट्रंप से सहमत हैं. मीडिया से बात करते हुए कैनेडी ने कहा, "अभी भी कई मुद्दे और दृष्टिकोण हैं जिन पर हमारे बीच बहुत गंभीर मतभेद हैं. लेकिन हम अन्य प्रमुख मुद्दों पर एकमत हैं." कैनेडी ने कहा कि वह चुनाव के परिणाम को निर्धारित करने वाले 10 चुनावी राज्यों में मतपत्र से अपना नाम हटा देंगे और अन्य राज्यों में उम्मीदवार के रूप में बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस को बड़ा झटका
कैनेडी अप्रैल 2023 में डेमोक्रेटिक नामांकन के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रतिद्वंद्वी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे. उस समय मतदाताओं ने उम्रदराज बाइडेन और कानूनी मामले झेल रहे ट्रंप दोनों को नापसंद किया था जिसके बाद उन्होंने अपना प्लान बदल लिया और एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











