
अमेरिकी राज्यों से वापस लिए गए Lay's चिप्स, दूध से होने वाली एलर्जी कितनी खतरनाक?
AajTak
अमेरिका में दो राज्यों से Lay's क्लासिक पोटैटो चिप्स वापस ले लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि पैकेट पर जानकारी दिए बिना ही चिप्स में दूध के अंश मिले थे. अमेरिका में बहुत से लोगों को दूध से एलर्जी है जो कई मामलों में जानलेवा साबित हो सकती है.
अमेरिका के दो राज्यों ओरेगन और वाशिंगटन से Lay's क्लासिक पोटैटो चिप्स वापल ले लिए गए हैं. अमेरिका की खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) लेज के क्लासिक चिप्स को आनन-फानन में वापस ले रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोडक्ट में एक ऐसी चीज मिलाई गई है जिसके बारे में पैकेट पर जानकारी नहीं दी गई है. बताया गया है कि चिप्स में दूध का अंश हो सकता है जो कई लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा पैदा कर सकता है.
अमेरिका में लगभग 49 लाख लोगों को दूध से एलर्जी है. खासकर अमेरिकी बच्चों में दूध के प्रति एलर्जी देखने को मिलती है.
दूध से होने वाली एलर्जी कितनी खतरनाक?
दूध से होने वाली एलर्जी के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और इसमें घरघराहट, उल्टी, पित्त बनना और पाचन संबंधी समस्याएं शामिल हैं. दूध से होने वाली एलर्जी के गंभीर मामलों में, इंसान को एनाफिलैक्सिस हो सकता है. यह एक जानलेवा स्थिति है जो शरीर में हवा के रास्ते को संकीर्ण कर देती है जिससे सांस लेने में परेशानी आने लगती है.
अमेरिका में मूंगफली और पेड़ों से मिलने वाले नट्स के बाद दूध एनाफिलैक्सिस की तीसरा सबसे आम खाद्य एलर्जेन है. अनुमान है कि हर साल एनाफिलैक्सिस से संबंधित घटनाओं से अमेरिका में 500 से 1,000 लोगों की मौत होती है.
दूध से होने वाली एलर्जी के लक्षण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











