
अमेरिकी पावर जोन से कमला का Exit तो उषा की Entry... जानिए क्या है तमिलनाडु और आंध्र का कनेक्शन!
AajTak
अमेरिकी पावर जोन से कमला हैरिस की विदाई के बाद भी अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद का कनेक्शन भारत से जुड़ा रहेगा. दरअसल, अमेरिकन वाइस प्रेसिडेंट के लिए रिपब्लिकन कैंडिडेट जेडी वेंस का भारत से गहरा नाता रहा है. उन्होंने भारतीय मूल की उषा वेंस से शादी की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हरा दिया है. कमला हैरिस इस वक्त अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति भी हैं. इस हार के साथ उनकी इस पद से भी विदाई तय हो गई है. अब उनकी जगह रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस लेंगे.
कमला हैरिस के एग्जिट के बाद भारतीय मूल की उषा वेंस की अमेरिका की सत्ता में एंट्री
कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं. उनकी मां भारत से थीं और उनके पिता अफ्रीकी अमेरिकी थे. कमला हैरिस की विदाई के बाद भी अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद का कनेक्शन भारत से जुड़ा रहेगा. दरअसल, अमेरिकन वाइस प्रेसिडेंट के लिए रिपब्लिकन कैंडिडेट जेडी वेंस का भारत से गहरा नाता है. उन्होंने भारतीय मूल की उषा वेंस( (JD Vance wife)) से शादी की है.
जाने उषा वेंस का भारत में कहां से है नाता
उषा वेंस का भारत के आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले पामर्रु गांव से नाता है. उनके माता-पिता लक्ष्मी और राधाकृष्ण चिलुकुरी यहीं के रहने वाले थे, जो रोजगार के सिलसिले में अमेरिका चले गए थे. उषा सैन डिएगो में ही पली बढ़ी हैं. उनकी स्कूलिंग यहां के माउंट कार्मेस स्कूल से हुई हैं. इसके बाद उषा ने येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में बीए और कैंब्रिज से माडर्न हिस्ट्री में एमफिल किया है.
वकील हैं उषा वेंस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











