
'अमेरिकी जासूसों की जानकारी दो, पाओ 1 लाख डॉलर का इनाम', इराकी गुटों का बड़ा ऐलान
AajTak
इराकी रेजिस्टेंस ने इराक और पड़ोसी क्षेत्रों में सक्रिय अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों की सटीक जानकारी देने पर 150 मिलियन इराकी दीनार ($1,14,500) के इनाम की घोषणा की है. गुटों का दावा है कि अमेरिकी अधिकारी अब रिहायशी इलाकों में छिप रहे हैं.
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच इराक के सशस्त्र गुटों 'इस्लामिक रेजिस्टेंस' ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों को लेकर एक सनसनीखेज ऐलान किया है. रेजिस्टेंस गुटों ने इराक और आसपास के क्षेत्रों में काम कर रहे अमेरिकी सैन्य, खुफिया और जासूसी एजेंसियों के अधिकारियों के बारे में सटीक जानकारी देने वाले के लिए भारी-भरकम इनाम की घोषणा की है.
शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में रेजिस्टेंस गुटों ने कहा कि जो कोई भी अमेरिकी सैन्य या उच्च स्तरीय खुफिया अधिकारियों की पहचान या उनके ठिकानों की सटीक जानकारी देगा, उसे 150 मिलियन इराकी दीनार (लगभग $1,14,500 यानी भारतीय मुद्रा में करीब 95 लाख रुपये से अधिक) का इनाम दिया जाएगा.
यह इनाम इराकी नागरिकों के साथ-साथ वहां रह रहे विदेशी निवासियों के लिए भी है. बयान में दावा किया गया है कि जमीनी स्तर पर रेजिस्टेंस की बढ़ती ताकत की वजह से अमेरिकियों के पास सुरक्षा के विकल्प कम हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: ईराक-सीरिया में अमेरिका का लेट नाइट एक्शन, 85 टारगेट पर भीषण एयरस्ट्राइक, 18 लोग मारे गए, कमांड सेंटर ध्वस्त
गुटों के अनुसार, "अमेरिकी अधिकारियों को अब मजबूर होकर वैकल्पिक और रिहायशी इलाकों (Civilian Locations) का सहारा लेना पड़ रहा है, जिन्हें वे सुरक्षित मान रहे हैं." रेजिस्टेंस ने जोर देकर कहा कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसके लिए सुरक्षित चैनल तैयार किए गए हैं.
तनाव की चरम सीमा यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब महज एक दिन पहले ही इन गुटों ने इराक में अमेरिकी वायुसेना के एक रिफ्यूलिंग विमान (KC-135) को मार गिराने का दावा किया था, जिसमें चालक दल के सभी 6 सदस्य मारे गए थे. इस ताजा इनाम की घोषणा के बाद क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों और दूतावास कर्मियों पर खतरा और भी गहरा गया है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










