
अमेरिका: 9/11 हमले पर नया दावा, अटैक से ज्यादा लोग उससे जुड़ी बीमारियों से मरे
AajTak
अलकायदा के आतंकियों ने न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और वॉशिंगटन स्थित पेंटागन पर हाईजैक किए प्लेन्स से हमला किया था. इस हमले में करीब 3 हजार लोग मारे गए थे.
अलकायदा ने जो अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर भयानक हमला (9/11 Attack) किया था, उससे जुड़ी खौफनाक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, जितने लोग 9/11 के उस हमले में मारे गए थे, उससे ज्यादा लोग हमले से जुड़ी बीमारियों से मारे गए हैं. बता दें कि आतंकी संगठन अलकायदा ने 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन पर हमला किया था.
कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











