
अमेरिका से लड़ने के लिए कितना तैयार है ईरान... उसके पास कौन-कौन से हैं हथियार
AajTak
ईरान की सैन्य ताकत मध्य पूर्व में मजबूत है. 2025 ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में 16वें स्थान पर है. इसके पास हजारों मिसाइलें और ड्रोन हैं. ईरान से अमेरिका की दूरी बहुत ज्यादा है इसलिए ईरान वहां तक नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. लेकिन अरब देशों में अमेरिकी बेस पर हमला करेगा. अमेरिका के लिए दूरी समस्या नहीं है.
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सैन्य क्षमता एक बार फिर चर्चा में है. जून 2025 में इजराइल और अमेरिका के साथ हुए 12 दिनों के युद्ध के बाद ईरान ने अपनी सेना को और मजबूत किया है, लेकिन क्या यह अमेरिका जैसी विश्व की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति के सामने टिक पाएगा? क्या ईरान 11 से 13 हजार किलोमीटर दूर से अमेरिका को हिट कर पाएगा. इतनी दूर से वो युद्ध की कौन सी रणनीति अपनाएगा.
ईरान की सैन्य ताकत कितनी है?
ईरान मध्य पूर्व की एक प्रमुख सैन्य शक्ति है, लेकिन वैश्विक स्तर पर यह टॉप 20 में आता है. 2025 के ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के अनुसार, ईरान दुनिया की 145 देशों में 16वें स्थान पर है. यह रैंकिंग 2024 में 14वें स्थान से गिर गई है, लेकिन जून 2025 के युद्ध के बाद ईरान ने अपनी सैन्य क्षमता को तेजी से बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के सामने रिहर्सल, अपाचे गनशिप और ड्रॉप होते कमांडो... ऑपरेशन मादुरो पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
ईरान की मुख्य ताकतें इस प्रकार हैं...
सैनिक: करीब 6.10 लाख सक्रिय सैनिक और 3.50 लाख रिजर्व फोर्स. कुल मिलाकर 9.60 लाख से ज्यादा. इसमें इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) एक अलग और मजबूत इकाई है, जो असिमेट्रिक युद्ध (गैर-पारंपरिक लड़ाई) में विशेषज्ञ है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






