
अमेरिका से भारत को खुला सपोर्ट, अब चीन और खाड़ी देशों के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
AajTak
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, पाकिस्तान ने वैश्विक समर्थन और भारत के खिलाफ मदद के लिए शक्तिशाली देशों से अपील की. हालांकि, अमेरिका और रूस सहित प्रमुख देशों ने हमले की निंदा की है और भारत का समर्थन किया है. अमेरिका ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया, जबकि पाकिस्तान को मुस्लिम देशों से भी पर्याप्त समर्थन नहीं मिला है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान दर-दर भटकर दुनियाभर के शक्तिशाली देशों के सामने घुटने टेककर खुद को भारत से बचाने की अपील कर रहा है. हालांकि, पाकिस्तान को कोई भी मुल्क खुलकर सपोर्ट नहीं कर रहा. भारत आगे क्या एक्शन लेगा इसे लेकर पाक में बौखलाहट है.
अमेरिका, रूस समेत ज्यादातर दुनियाभर के देशों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के प्रति समर्थन जाहिर किया है. गुरुवार (1 मई) को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच फोन पर बातचीत हुई. जिसके बाद अमेरिका ने ऐलान किया कि वह भारत के रक्षा के अधिकार का समर्थन करता है.
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को मुस्लिम देशों से भी कुछ खास भाव नहीं मिल रहा है. पाक के विदेश मंत्री और अन्य कई मंत्री मुस्लिम देशों से गुहार लगा रहे हैं कि भारत को रोकें और पाकिस्तान की मदद करें. चीन को छोड़कर किसी भी बड़े मुल्क की ओर से पाक को अब तक समर्थन नहीं मिला है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को चीनी राजदूत से मुलाकात की. इस दौरान भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई और चीन ने कहा है कि वह पाक की ओर से संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों का समर्थन करता है.
अमेरिका का समर्थन, भारत की बड़ी तैयारी
पाकिस्तान की सरपरस्ती में पल रहे उन दहशतगर्दों के खिलाफ, जिनके खात्मे के लिए अमेरिका ने भारत के समर्थन का एलान कर दिया है. अमेरिका का इशारा यही है कि अबकी बार भारत कुछ बड़ा करने वाला है. भारत क्या करेगा, इसे लेकर पहली बार अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कुछ संकेत दिए हैं, जबकि अमेरिकी रक्षा मंत्री और विदेश मंत्रालय ने युद्ध की घड़ी में भारत के साथ खड़े होने का एलान कर दिया है. आखिर चीन के दम पर उछल रहे पाकिस्तान के पर कैसे अमेरिका ने काट दिए, क्यों अमेरिका के बयान के बाद चीन को 440 वोल्ट का करंट लगा है. आपको नीचे समझाते हैं.
यह भी पढ़ें: भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के खिलाफ भेजेगा नोटिस

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








