
अमेरिका से भागकर मुंबई में दूसरी शादी, मेरठ में रंगदारी... रत्नेश भूटानी की ऐसी है कहानी
AajTak
साल 1996 में कैलिफोर्निया में नौकरी करने गए रत्नेश भूटानी ने वहीं अमेरिकी लड़की से शादी कर ली. इसके बाद अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली. साल 2014 में एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में भूटानी पर केस दर्ज हुआ. फिर वह अमेरिका छोड़कर भारत आ गया.
यूपी एसटीएफ ने आगरा से एफबीआई के वांटेड रत्नेश भूटानी को गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंप दिया. जिसके बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. रत्नेश भूटानी अमेरिका से भागने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टर सुशील मूंछ का रिश्ते में दामाद था. सवाल ये है कि उसने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी तो आखिर वह मेरठ, मुंबई और अलग-अलग शहरों में कैसे रह रहा था?
साल 1996 में कैलिफोर्निया में नौकरी करने गए रत्नेश भूटानी ने वहीं अमेरिकी लड़की से शादी कर ली. इसके बाद अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली. साल 2014 में एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में भूटानी पर केस दर्ज हुआ. फिर वह अमेरिका छोड़कर भारत आ गया. साल 2007 में अमेरिका से भागकर मुंबई में रहने लगा और वहां पर उसने दूसरी शादी भी की. मुंबई में श्री केशव फिल्म्स नाम से फिल्म प्रोड्यूसिंग कंपनी बना ली और अपने भाई ऋषि भूटानी को "बोलो राम" फिल्म में लॉन्च किया. अमेरिका में साल 2006 में दर्ज मामला जब 2014 में हाईलाइट हुआ तो वहां से यह भागकर मेरठ आ गया और यहां आकर उसने एक होटल बनाया और उसका संचालन करने लगा. उसके बाद मेरठ, गुरुग्राम, आगरा जैसे दूसरे शहरों में रहने लगा.
सुशील मूंछ की रिश्तेदार से की दूसरी शादी
जब सीबीआई के इंटरपोल अनुभाग के अधिकारी ने पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली में भूटानी को गिरफ्तार करने की अर्जी लगाई तो कोर्ट ने रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी की तलाशी के आदेश दिए तो उस के मुंबई होने का जानकारी मिली. ये बात रत्नेश भूटानी को पता चली तो वह मुंबई से भागकर मेरठ आ गया. मुंबई में रहते हुए रत्नेश की मुलाकात इंडिगो एयरलाइन में काम करने वाली आकांक्षा चौधरी से हुई. बताया जाता है कि आकांक्षा कुख्यात सुशील मूंछ की रिश्तेदार है और रत्नेश ने आकांक्षा से दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद रत्नेश और आकांक्षा दोनों अमलताश होटल रिसॉर्ट्स का काम संभालने लगे.
50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
जून 2020 को रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी भूटानी को मेरठ पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़ लिया. आरोप था कि भूटानी ने कुख्यात सुशील मूंछ के नाम पर एक होटल संचालक से रंगदारी की मांग की. दिल्ली-देहरादून हाईवे के मेरठ बायपास स्थित होटल अमलताश के मालिक रत्नेश भूटानी उर्फ गोल्डी भूटानी को तत्कालीन दौराला सीओ जितेंद्र कुमार सरगम ने जून 2020 में हिरासत में लिया, आरोप था कि होटल संचालक सौरभ सभरवाल से ₹50 लाख रंगदारी मांग रहा है. पुलिस जांच में सामने आया कि रत्नेश भूटानी का ही होटल अमलताश सौरभ ने लीज पर ले रखा था. कोरोना संक्रमण के कारण होटल नहीं चल पाया तो सौरभ ने रत्नेश को रकम देने से इंकार कर दिया और उस पर आरोप लगा दिया. बताया जा रहा है कि अपनी गर्दन बचाने के लिए पुलिस ने रत्नेश का शांति भंग में चालान कर दिया. बताया जाता है कि रत्नेश का एक भाजपा पार्षद के बीच भी जमीन को लेकर विवाद था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










