
अमेरिका से खतरा! वेनेजुएला ने शुरू किया युद्धाभ्यास; देखें US-Top 10
AajTak
अमेरिका से संभावित खतरे और हमले की आशंका के बीच वेनेजुएला ने सैन्य युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. वेनेजुएला के पास अमेरिका युद्धपोतों की तैनाती के चलते इस अभ्यास को शुरू किया गया है. इससे वेनेजुएला अपना हवाई क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहती है. देखें अमेरिका से जुड़ी बड़ी खबरें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











