
अमेरिका: 'वन बिग ब्यूटीफुल' बिल बना कानून, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक पिकनिक समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण वन बिग ब्यूटीफुल विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया. इस विधेयक में टैक्स ब्रेक और सरकारी खर्च में कटौती के प्रावधान शामिल हैं, जो ट्रम्प प्रशासन की आर्थिक नीतियों का एक प्रमुख हिस्सा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित एक पिकनिक के दौरान टैक्स राहत और सरकारी खर्च में कटौती से संबंधित विधेयक 'वन बिग ब्यूटीफुल' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इसके साथ ही अब 'वन बिग ब्यूटीफुल' बिल कानून बन गया है. इस ऐतिहासिक कदम को ट्रंप प्रशासन की आर्थिक नीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. इस विधेयक को एक दिन पहले रिपब्लिकन-नियंत्रित हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 218-214 वोटों से पारित किया था. ट्रंप का दावा है कि ये कानून अमेरिका की अर्थव्यवस्था को गति देने और करदाताओं को राहत प्रदान करेगा.
249वें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस के लॉन में आयोजित इस पिकनिक समारोह में सांसदों, प्रशासन के अधिकारियों और आमंत्रित मेहमानों की उपस्थिति में ट्रंप ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर किए. ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, 'ये विधेयक अमेरिकी परिवारों और व्यवसायों के लिए एक नई शुरुआत है. हम करों को कम कर रहे हैं और अनावश्यक खर्चों में कटौती कर रहे हैं ताकि हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत हो.'
मैंने कभी लोगों को इतना खुश नहीं देखा: ट्रंप
इस मौके पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैंने कभी देश में लोगों को इतना खुश नहीं देखा. क्योंकि कई अलग-अलग वर्गों के लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जिनमें सेना, आम नागरिक और विभिन्न प्रकार की नौकरियों से जुड़े लोग शामिल हैं.'
ट्रंप ने आगे बोलते हुए हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून का आभार जताया, जिनके नेतृत्व में ये बिल अमेरिका के दोनों सदनों से पारित हुआ है.
ट्रंप ने ये भी कहा कि आपको मिला है- सबसे बड़ी टैक्स कटौती, सबसे बड़ी खर्च कटौती और अमेरिकी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा निवेश.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






