
अमेरिका: मैसाचुसेट्स में Apple स्टोर में SUV दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 16 घायल
AajTak
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में ऐप्पल स्टोर में हादसा आज सुबह लगभग 10.45 बजे हुआ. हिंगम पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई कि डर्बी स्ट्रीट पर स्थित ऐप्पल स्टोर में एक एसयूवी कार दुर्घटना हुई है. हादसे में एक की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में ऐप्पल स्टोर में एसयूवी कार घुस गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 16 लोगों घायल हो गए. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ड्राइवर ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया या गलती से एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह लगभग 10.45 बजे हुआ. हिंगम पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई कि डर्बी स्ट्रीट पर स्थित ऐप्पल स्टोर में एक एसयूवी कार दुर्घटना हुई है. हादसे में एक की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया. इस घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है.
अंदर फंसे लोगों को निकाला गया
बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज में एक SUV आते दिखाई दे रही है. ये कार पहले कांच की खिड़की से टकराई. उसके बाद कई लोगों को टक्कर मार दी. ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिंगम फायर चीफ स्टीव मर्फी ने बताया कि हमारे पास यहां सात अलग-अलग एंबुलेंस थीं. सभी लोगों को अस्पताल भेजा गया. अंदर फंसे अन्य लोगों को बाहर निकाला गया.
स्टोर में कितने लोग थे, ये पता नहीं चल सका
करीब 16 दुकानदारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है कि दुर्घटना के समय कितने लोग स्टोर में थे, लेकिन स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट है कि कई लोग अंदर फंसे हुए थे. दुर्घटना का मकसद अभी तक पता नहीं चल सका है. डर्बी स्ट्रीट में दुर्घटना से लगभग एक घंटे पहले ही स्टोर खुला था. पुलिस की तरफ से अभी घायलों के नाम भी नहीं बताए गए हैं. ना ही आरोपी चालक क बारे में जानकारी शेयर की गई है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










