
अमेरिका में 12 दिनों के अंदर चौथा प्लेन हादसा, रनवे पर खड़े प्लेन से टकराया जेट, VIDEO
AajTak
स्कॉट्सडेल फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि टक्कर में घायल हुए दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और एक की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि वे टक्कर में मारे गए व्यक्ति के शव को बरामद करने के लिए काम कर रहे हैं.
अमेरिका (USA) में एक और प्लेन हादसे की खबर आ रही है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट विमानों की टक्कर होने से हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए. हादसे के बाद रनवे को बंद कर दिया गया है. पिछले 12 दिनों मे ंयह चौथा प्लेन हादसा है.
स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर विमानन योजना और आउटरीच कोऑर्डिनेटर केली कुएस्टर के मुताबिक, एक मध्यम आकार के बिजनेस जेट ने निजी संपत्ति पर खड़े एक अन्य मध्यम आकार के बिजनेस जेट को टक्कर मार दी.
पार्क किए गए जेट से टकराया था विमान
कुएस्टर के अनुसार, एक जेट रनवे से उतर गया और पार्क किए गए गल्फस्ट्रीम 200 जेट से टकरा गया. उन्होंने बताया कि ऐसा लगा कि आने वाले जेट का प्राइमरी लैंडिंग गियर विफल हो गया था, जिसके बाद टक्कर हुई.
कुएस्टर ने कहा कि जेट टेक्सास से आया था, जिसमें चार लोग सवार थे और पार्क किए गए प्लेन में एक शख्स सवार था.
स्कॉट्सडेल फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन डेव फोलियो ने बताया कि टक्कर में घायल हुए दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और एक की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि वे टक्कर में मारे गए व्यक्ति के शव को बरामद करने के लिए काम कर रहे हैं.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






