
'अमेरिका में राहुल गांधी की टीम ने मुझे प्रताड़ित किया', पत्रकार के दावे पर सैम पित्रोदा बोले- मुझे इसकी जानकारी नहीं
AajTak
सैम पित्रोदा ने कहा कि उन्हें किसी के साथ गलत व्यवहार पसंद नहीं है और उन्होंने स्वतंत्र प्रेस की वकालत की. उन्होंने कहा, "काश रोहित शर्मा सार्वजनिक रूप से सामने आने से पहले मुझसे बात करते. उन्होंने मुझसे बात किए बिना ही सार्वजनिक रूप से सामने आने का फैसला किया."
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि उन्हें इंडिया टुडे के रिपोर्टर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने की जानकारी नहीं है. उन्होंने स्वतंत्र प्रेस की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वे इस मामले की जांच करेंगे.
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पार्टी सांसद राहुल गांधी के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिका में इंडिया टुडे के संवाददाता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई थी.
पत्रकार का दावा- मेरे साथ हुई मारपीट
इंडिया टुडे के संवाददाता रोहित शर्मा ने कहा कि डलास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट इसलिए की क्योंकि उन्होंने सैम पित्रोदा से अपने साक्षात्कार में पूछा था कि क्या राहुल गांधी अमेरिका में सांसदों से मिलने के दौरान बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाएंगे? रिपोर्टर ने कहा कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उनसे इंटरव्यू डिलीट करने को कहा गया.
यह भी पढ़ें: कैसे राहुल गांधी की टीम ने मुझे टेक्सास में प्रताड़ित किया...: पत्रकार रोहित शर्मा
इंडिया टुडे टीवी से विशेष बातचीत में सैम पित्रोदा ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि उस दिन रोहित शर्मा के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं वहां नहीं था. मुझे जाना पड़ा क्योंकि देरी हो रही थी. अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो मैं इसकी जांच करूंगा और इस पर कार्रवाई करूंगा."

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









