
अमेरिका में भी मनाया गया बिहार दिवस, लिट्टी चोखा और भोजपुरी गीतों की धूम
AajTak
बिहार दिवस 22 मार्च को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी मनाया गया. इस दौरान कैलिफॉर्निया में बिहार फाउंडेशन ऑफ यूएसए के सदस्यों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान लिट्टी चोखा और भोजपुरी गीतों की धूम रही.
हाल ही में बिहार दिवस मनाया गया था. लेकिन ये दिवस सिर्फ भारत ही नहीं, सात समंदर पार यानी अमेरिका में भी मनाया गया. बता दें कि अमेरिका की सिलिकॉन वैली में में बिहार प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने बिहार दिवस सेलिब्रेट किया. इसके साथ ही सदस्यों ने कैलिफॉर्निया के विकास में मदद करने का संकल्प लिया.
बता दें कि बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को पूरे राज्य में मनाया जाता है. 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार बना था. बिहार फाउंडेशन ऑफ यूएसए की ओऱ से आयोजित किए गए इस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश भेजा था.
फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कैलिफोर्निया में स्थित बिहार फाउंडेशन की ओऱ से पिछले कई साल से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई तरह की सोशल एक्टिविटीज की जा रही हैं.
बिहार फाउंडेशन के सचिव दीपक शर्मा ने फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हमारी ओर से "एडॉप्ट ए विलेज" कार्यक्रम चलाया जा रहा है. साथ ही COVID-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर औऱ ऑक्सीमीटर जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए. इसके साथ ही अस्पताल और आमजन को दस्ताने बांटे गए
बिहार दिवस के कार्यक्रम में भारत के वाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को, सिंडी शावेज (सांता क्लारा काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स), तारा शिवकृष्णन (ट्रस्टी, सांता क्लारा काउंटी बोर्ड ऑफ एजुकेशन), राज चहल (वाइस मेयर और काउंसिल सदस्य) का प्रतिनिधित्व करने वाले रमाकांत कुमार ने भाग लिया. सांता क्लारा शहर), और रितेश टंडन (अमेरिकी कांग्रेस के उम्मीदवार) शामिल रहे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











