
अमेरिका में बवंडर ने जमकर मचाई तबाही, 25 से ज्यादा लोगों की मौत
AajTak
अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में तूफान ने जमकर तबाही मचाई है. मिसिसिपी में विनाशकारी बवंडर से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, तूफान की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे से अधिक थी. तूफान के बाद मिसिसिपी की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें तबाही के मंजर को साफ तौर पर देखा जा सकता है. तूफान के चलते सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, पेड़ अपनी जड़ के साथ उखड़ गए. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. अलबामा और मिसिसिपी के रेड क्रॉस अधिकारी जॉन ब्राउन ने इसे युद्ध जैसी तबाही बताया. उन्होंने कहा कि स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने बम बरसाए हों.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











