
अमेरिका में टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, लगी भीषण आग, 8 लोग थे सवार
AajTak
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय एक प्राइवेट जेट आग की लपटों में घिरकर क्रैश हो गया. विमान में आठ लोग सवार थे, हालांकि उनकी हालत और पहचान को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में रविवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया, जब एक प्राइवेट जेट उड़ान भरते समय आग की लपटों में घिरकर क्रैश हो गया. यह हादसा बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7:45 बजे हुआ. अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान में आठ लोग सवार थे.
FAA के मुताबिक, यह विमान ट्विन-इंजन टर्बो-फैन जेट बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 था. हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई. मामले से जुड़े एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद घटनास्थल पर काफी तेज आग देखी गई, हालांकि अभी तक यात्रियों और क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में एयर फोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में गिरा, छात्रों ने पायलट को किया रेस्क्यू- VIDEO
हादसे के समय एयरपोर्ट पर हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी थी, लेकिन अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं कहा है कि मौसम इस दुर्घटना का कारण बना. पूरे मेन राज्य, जिसमें बैंगर भी शामिल है, उस समय विंटर स्टॉर्म वॉर्निंग के दायरे में था. बैंगर मेन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है.
पर्सनल इंजरी लॉ फर्म के नाम पर है प्राइवेट जेट
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्राइवेट जेट टेक्सास से मेन पहुंचा था. विमान के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, जिस कंपनी के नाम पर यह जेट दर्ज है, उसका पता ह्यूस्टन में स्थित एक पर्सनल इंजरी लॉ फर्म अर्नोल्ड एंड इटकिन के पते से मेल खाता है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, FAA रिकॉर्ड बताते हैं कि यह विमान अप्रैल 2020 में सेवा में आया था.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










