
अमेरिका में छुट्टियां मनाने आया साउथ कोरियाई परिवार लापता, पुलिस को हादसे में जान गंवाने का शक
AajTak
पुलिस ने 20 मार्च को तीनों महिलाओं के बारे में एक पोस्टर जारी किया, जिसमें उनकी तस्वीरें और लापता व्यक्तियों के बारे में ब्यौरा शामिल है. पोस्टर में लोगों से लापता परिवार के बारे में सूचित करने और जांच में मदद करने की अपील की गई है.
अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन से लास वेगास जाते समय तीन सदस्यों वाला साउथ कोरियाई परिवार इस महीने की शुरुआत में लापता हो गया था. न्यूयॉर्क पोस्ट ने कोकोनिनो काउंटी शेरिफ ऑफिस के हवाले से बताया कि 33 साल की जियोन ली, उनकी मां ताही किम (59) और आंटी जुंगही किम (54), अमेरिका में छुट्टियां मना रही थीं और उन्हें आखिरी बार 13 मार्च को एरिजोना के विलियम्स में इंटरस्टेट 40 हाईवे पर देखा गया था, जैसा कि उनकी किराए की सफेद BMW के जीपीएस डेटा से पता चला है.
हादसे का शिकार हुआ परिवार?
जिस स्थान पर तीनों को आखिरी बार देखा गया था, वह फ्लैगस्टाफ से लगभग 35 किलोमीटर वेस्ट में है, जिसे ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क का एंट्री गेट कहा जाता है. पुलिस ने कहा कि यह वही जगह है, जहां 22 वाहनों से जुड़ा एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि परिवार हादसे का शिकार बना या नहीं, जिसमें कुछ पीड़ितों की जलने की वजह से पहचान नहीं हो पाई थी. हालांकि, कोकोनिनो शेरिफ के प्रवक्ता जॉन पैक्सटन ने शुक्रवार को एबीसी न्यूज को बताया कि यह मुमकिन है.
पोस्टर जारी कर मांगी मदद
शेरिफ कार्यालय ने 20 मार्च को तीनों के बारे में एक पोस्टर जारी किया, जिसमें उनकी तस्वीरें और लापता व्यक्तियों के बारे में ब्यौरा शामिल है. पोस्टर में लोगों से लापता परिवार के बारे में जानकारी देने और पुलिस जांच में मदद करने की अपील की गई है. शेरिफ ऑफिस ने कहा कि पुलिस ने एरिया, सर्विस रोड और अस्पतालों की तलाशी में तीन दिन बिताए और उन्होंने कुछ सबूत जुटा लिए हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि परिवार के सदस्यों की हादसे में जान गई होगी.
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 18 मार्च को दक्षिण कोरियाई वाणिज्य दूतावास ने एरिजोना के अधिकारियों से संपर्क किया, क्योंकि तीनों की एक दिन पहले सैन फ्रांसिस्को से घर जाने वाली उड़ान छूट गई थी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











