
अमेरिका में गन कल्चर कितनी तबाही मचा रहा? सिर्फ इस साल के पांच महीने में ही मास शूटिंग की 212 घटनाएं हुईं
AajTak
अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में मास शूटिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां 18 साल के हमलावर ने स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में 19 बच्चों और 4 अन्य की मौत हो गई. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शूटिंग की घटना को लेकर दुख जताया है.
18 साल का एक शख्स जिसके हाथ में बंदूक थी, वो एक स्कूल में दाखिल होता है. जब तक कोई कुछ समझ पाता वह गोलियां चलाना शुरू कर देता है. वह एक एक कर कई क्लास में जाता है और फायरिंग करता है. फायरिंग की इस घटना में 19 स्टूडेंट्स समेत 23 लोगों की मौत हो जाती है. इसके बाद पुलिस हमलावर को मार गिराती है. यह घटना अमेरिका के टेक्सास के उवाल्डे में एक स्कूल में हुई. अमेरिका में इस तरह की मास शूटिंग की घटनाएं आम हैं. यह हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 2022 में मई तक 212 बार मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं. 2021 में मास शूटिंग के 693 मामले आए सामने नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन Gun Violence Archive की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में मई तक 212 बार मास शूटिंग हुई है. GVA के मुताबिक, फायरिंग के जिन मामलों में चार लोग मारे जाते हैं या घायल होते हैं, उन्हें मास शूटिंग में गिना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में अमेरिका में मास शूटिंग के 693 मामले सामने आए थे.
अमेरिका में इस साल फायरिंग की ये बड़ी घटनाएं हुईं
24 मई: टेक्सास के उवाल्डे शहर में 18 साल के हमलावर ने स्कूल में फायरिंग कर दी. इसमें 19 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्कूल पर फायरिंग से पहले अपनी दादी को भी गोली मार दी. उनकी भी मौत हो गई. हमलावर की पहचान साल्वाडोर रामोस के तौर पर हुई है. वह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया.
14 मई: इससे पहले 14 मई को न्यूयॉर्क में बफेलो के सुपरमार्केट में हथियार से लैस एक हमलावर ने फायरिंग कर दी थी. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि तीन लोग घायल हुई थी. 18 साल के पेटन ने इस हमले को अंजाम दिया था. उसने हमले से पहले सोशल मीडिया पर नस्लवादी पोस्ट भी की थी.
15 मई : ह्यूस्टन के एक मार्केट में फायरिंग हुई थी. इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि तीन लोग घायल हुए थे.
13 मई: मिल्वौकी में हुई फायरिंग में 16 लोग जख्मी हुए थे. यह फायरिंग यहां NBA प्लेऑफ गेम के खत्म होने के कुछ घंटों बाद हुई थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











