
अमेरिका में कोरोना की नई लहर, 24 घंटे में एक लाख नए केस, बाइडेन ने एक और महामारी के लिए तैयार रहने को कहा
AajTak
अमेरिका एक बार फिर से कोरोना की नई लहर का सामना कर रहा है. वहां कुछ दिन से रोजाना औसतन एक लाख नए मरीज मिल रहे हैं. इसी बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक और महामारी आने की चेतावनी दी है.
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी कोरोना की नई लहर शुरू होने लगी है. वहां कुछ दिनों से नए मामले बढ़ने लगे हैं. 24 घंटे में ही करीब एक लाख नए संक्रमित सामने आए हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अगली महामारी के तैयार रहने की बात कही है.
आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में बीते दिन कोरोना के 94 हजार नए मामले सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन से रोजाना औसतन एक लाख मामले सामने आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी अब बढ़ रही है. कुछ राज्यों में दो हफ्तों में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है.
हालांकि, राहत की बात ये है कि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अब भी कम है. अभी औसतन हर दिन 350 मौतें हो रहीं हैं, जबकि ओमिक्रॉन की लहर में रोजाना औसतन 2,600 से ज्यादा मौतें हो रही थीं.
ये भी पढ़ें-- देश में कोरोना की सुपरस्पीड...ओमिक्रॉन के 4 सब-वैरिएंट्स बढ़ा रहे संक्रमण, जानें ये कितने खतरनाक
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक और महामारी आने की चेतावनी दी है. बाइडेन ने चेताते हुए कहा कि एक और महामारी आ रही है और इससे निपटने के लिए हमें और पैसों की जरूरत होगी.
बाइडेन ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया का पहला देश है, जिसने 6 महीने के बच्चों के लिए भी सुरक्षित और असरदार कोरोना वैक्सीन बनाई है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










