
अमेरिका में अब थमेगा बंदूकों का आतंक, सीनेट में गन कंट्रोल बिल पास
AajTak
अमेरिका में बढ़ रहीं शूटिंग की घटनाओं के बीच अहम बिल पास हो गया है. यूएस सीनेट में गन कंट्रोल बिल को पास करा लिया गया है.
Gun Control Bill in US: अमेरिका में बढ़ रहीं शूटिंग की घटनाओं के बीच अहम बिल पास हो गया है. यूएस सीनेट में गन कंट्रोल बिल को पास करा लिया गया है. इस बिल की अमेरिका में लंबे वक्त से मांग उठ रही है. अब गन कंट्रोल बिल को अमेरिकी संसद में भेजा जाएगा. यहां स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) पहले ही इसको लेकर आवाज बुलंद करने की बात कह चुकी हैं.
अमेरिकी संसद में Gun Control Bill के पास होने के चांस ज्यादा हैं. यहां अल्पसंख्यक नेता केविन मैकार्थी रिपब्लिकन पार्टी से इस बिल के विरोध में वोटिंग करने को कह रहे हैं. हालांकि, सदन में डेमोक्रेट पार्टी के सांसद ज्यादा है. इसलिए इस विरोध का असर शायद ही पड़े.
हालांकि, इस बिल में उन सभी नियमों का जिक्र नहीं है जिनकी बात राष्ट्रपति जो बाइडेन करते रहे हैं. लेकिन फिर भी संसद में पास होने के बाद इसपर बाइडेन तुरंत साइन कर सकते हैं.
गन कंट्रोल बिल जब पास होकर कानून बन जाएगा तो अमेरिका के आम लोगों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद है. दरअसल, बीते दिनों बंदूकों के दुरुपयोग की की घटनाएं सामने आई हैं, इसमें मासूसों ने जान गंवाई है. बंदूकधारी खुलेआम आम लोगों को निशाना बनाते थे, ऐसी घटनाएं बढ़ने से हर कोई चिंता में था.
अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाओं के आंकड़े डराने वाले हैं. इस साल मई तक 212 मास शूटिंग की घटनाएं सामने आई थीं. ज्यादातर में किसी सिरफिरे हत्यारे ने गन उठाई और निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार डाला.
अमेरिका का गन कल्चर उतना ही पुराना है जितना कि अमेरिका का संविधान. 1791 में अमेरिका के दूसरे संविधान संशोधन में सभी नागरिकों को बंदूक रखने का अधिकार दे दिया गया था. अमेरिकी संविधान में कहा गया है कि देश की स्वाधीनता सुनिश्चित रखने के लिए हथियार रखना और उसे लेकर चलना नागरिकों का अधिकार है. इस वजह से 18 साल से ऊपर के हर अमेरिकी नागरिक को अपने पास बंदूक रखने की छूट खुद संविधान ने दी है बशर्ते वो मानसिक रूप से बीमार ना हो

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











