
अमेरिका पढ़ाई करने गई तेलंगाना की लड़की, शिकागो की सड़क पर भूख से तड़पती मिली, मां ने लगाई मदद की गुहार
AajTak
अमेरिका पढ़ाई करने गई युवती शिकागो की सड़कों पर दिखी. बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से भूखी है. उसका सामान चोरी हो जाने के बाद उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. वह पिछले दो महीने से अपने परिवार के संपर्क में नहीं है. फिलहाल युवती की मां ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
अमेरिका मास्टर्स की पढ़ाई करने गई तेलंगाना की एक छात्रा शिकागो की सड़क पर भूख से तड़पती पाई गई है. मामले की जानकारी के बाद छात्रा की मां ने बेटी को वापस लाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है. छात्रा की पहचान तेलंगाना के मेडचल जिले की रहने वाली सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी के रूप में हुई है, जो अगस्त 2021 को शिकागो के डेट्रॉइट की ट्राइन यूनिवर्सिटी से सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर करने गई थी. वह पढ़ाई कर रही थी और लगातार परिवार के संपर्क में थी. पिछले दो महीने से उसका संपर्क परिवार से टूट गया था.
जानकारी के मुताबिक हाल ही में हैदराबाद के ही दो युवकों ने परिवार को बतयाा कि छात्रा गहरे अवसाद में है. उसका सारा सामान चोरी हो गया है, जिसके कारण वह भुखमरी की कगार पर है. इसके बाद छात्रा की मां सैयदा वहाज फातिमा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अमेरिका में भारतीय दूतावास से तुरंत हस्तक्षेप करने और उनकी बेटी को जल्द से जल्द वापस लाने का अनुरोध किया.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के नेता अमजदुल्ला खान का एक ट्वीट सामने आया है. इसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक व्यक्ति मिन्हाज से उसका नाम पूछ रहा है. उसकी मदद का भरोसा देते हुए उसके लिए भोजन की व्यवस्था करने का वादा कर रहा है. वह मिन्हाज से भारत लौटने की सलाह भी दे रहा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











