
अमेरिका ने ठुकराया, ब्रिटेन ने गले से लगाया! ट्रंप से नोकझोंक के बाद लंदन पहुंचे जेलेंस्की से बोले UK पीएम- 'आपका बहुत-बहुत स्वागत...'
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की की मुलाकात के बाद अन्य यूरोपीय नेताओं ने भी यूक्रेन के समर्थन में सोशल मीडिया पर संदेश जारी किए. इस घटनाक्रम ने यूक्रेन और रूस के बीच तीन वर्षों से चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच मतभेदों को उजागर किया है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की का 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. यूक्रेनी नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में तीखी नोकझोंक के बाद लंदन पहुंचे. वह यहां रविवार को 12 यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस शिखर सम्मेलन से पहले जब जेलेंस्की शनिवार को डाउनिंग स्ट्रीट ऑफिस में पीएम स्टार्मर के साथ बातचीत के लिए पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें चीयर किया. स्टार्मर ने जेलेंस्की को अपने कार्यालय के बाहर गर्मजोशी के साथ रिसीव किया और उन्हें गले लगाया.
कीर स्टार्मर ने वलोदिमिर जेलेंस्की से कहा, 'मुझे आशा है कि आपने सड़क पर लोगों को आपके लिए चीयर करते हुए सुना होगा. ये यूनाइटेड किंगडम के लोग हैं, जो यह प्रदर्शित करने के लिए डाउनिंग स्ट्रीट आए हैं कि वे आपका कितना समर्थन करते हैं... और यूनाइटेड किंगडम आपके और यूक्रेन के साथ खड़े होने के लिए दृढ़ संकल्पित है.' स्टार्मर ने जेलेंस्की को बताया कि यूक्रेन को यूनाइटेड किंगडम का पूरा समर्थन प्राप्त है. ब्रिटिश पीएम ने जेलेंस्की से कहा, 'हम आपके और यूक्रेन के साथ हमेशा खड़े हैं.'
यह भी पढ़ें: ट्रंप और जेलेंस्की विवाद से रूस गदगद, चिंता में NATO... अब यूक्रेन के पास क्या हैं ऑप्शन?
यूक्रेन के पक्ष में यूरोप हुआ एकजुट
डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की की मुलाकात के बाद अन्य यूरोपीय नेताओं ने भी यूक्रेन के समर्थन में सोशल मीडिया पर संदेश जारी किए. इस घटनाक्रम ने यूक्रेन और रूस के बीच तीन वर्षों से चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच मतभेदों को उजागर किया है. स्टार्मर ने शुक्रवार को ट्रंप और जेलेंस्की दोनों से बात की और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इस सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. जेलेंस्की रविवार को किंग चार्ल्स से भी मिलने वाले हैं. ब्रिटेन यूक्रेन का मुखर समर्थक रहा है और किंग चार्ल्स ने पहले भी रूस के अकारण हमले के सामने यूक्रेनी लोगों के दृढ़ संकल्प और हौसले की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है.
ट्रंप और जेलेंस्की में क्यों हुई बहस?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











