
अमेरिका ने चीन पर फोड़ा 'टैरिफ बम', ट्रंप की वॉर्निंग के बाद लगाया 104% टैक्स
AajTak
फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा है कि चीन ने अपनी जवाबी कार्रवाई को वापस नहीं लिया है इसलिए अतिरिक्त 104% टैरिफ लागू किया जाएगा. यह अतिरिक्त टैरिफ 9 अप्रैल से वसूला जाएगा.'
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर लगातार गहराती जा रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के एक दिन बाद, व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% टैरिफ लगाने की पुष्टि की है. चीन पर नया बढ़ा हुआ टैरिफ कल यानी 9 अप्रैल से लागू होगा.
फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने कहा है कि चीन ने अपनी जवाबी कार्रवाई को वापस नहीं लिया है इसलिए अतिरिक्त 104% टैरिफ लागू किया जाएगा. यह अतिरिक्त टैरिफ 9 अप्रैल से वसूला जाएगा.'
ट्रंप ने चीन को दी थी चेतावनी
बता दें कि ट्रंप ने दो अप्रैल की घोषणा में चीन समेत 180 देशों पर रियायती रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाया. इस टैरिफ को लेकर ट्रंप ने चीन को दो टूक चेतावनी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि अगर चीन 8 अप्रैल तक अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ को नहीं हटाता है तो उस पर अतिरिक्त 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इतना ही नहीं, चीन की ओर से प्रस्तावित किसी भी बैठक पर बातचीत भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी जाएगी.
चीन ने किया झुकने से इनकार
चीन ने ट्रंप की चेतावनी का जवाब देते हुए कहा था कि हम अमेरिका के दबाव में किसी भी हाल में नहीं झुकेंगे. चीन ने कहा था कि हम ट्रेड वॉर का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. चीन ने सोमवार को अमेरिका पर टैरिफ के जरिए आर्थिक प्रभुत्व का आरोप लगाया था. अब अमेरिका द्वारा चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











