
अमेरिका देगा ऐसा घातक हथियार, रूस से जंग में खेल पलट देगा यूक्रेन!
AajTak
रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका एक घातक हथिया देने की तैयारी में है. इस हथियार के जरिए यूक्रेन रूस को हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है. कहा जा रहा है कि अमेरिका यह हथियार 2023 के शुरुआती दिनों में ही यूक्रेन को दे सकता है. हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
रूस से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन को अमेरिका एक बड़ा हथियार देने की तैयारी कर रहा है. यह हथियार 150 KM की रेंज से ना सिर्फ हमला कर सकता है बल्कि काउंटर अटैक में भी सक्षम है. खास बात है कि इसकी रेंज की वजह से अब यूक्रेन रूस के बॉर्डर से थोड़ी दूरी से भी हमला कर सकता है. यूक्रेन ने हाल ही में मांग की थी कि जंग में रूस से सामना करने के लिए अमेरिका समेत पश्चिमी देश उसे पर्याप्त मात्रा में हथियार मुहैया कराएं.
न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, अमेरिका यूक्रेन को सस्ते, छोटे और सटीक निशाने वाला रॉकेट हथियार देन पर विचार कर रहा है. इस हथियार की मदद से यूक्रेन रूसी बॉर्डर के नजदीक आए बिना रूस को निशाना बना सकता है.
हथियारों का उत्पादन बढ़ाएगा अमेरिका
यूक्रेन-रूस में जारी जंग में हथियारों की बंपर जरूरत के कारण अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश भी हथियार की कमी से जूझ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, अमेरिका अब यूक्रेन को ग्राउंड लॉन्च स्मॉल डायमीटर बम (GLSDB) देने पर विचार कर रहा है. इस हथियार का निर्माण खास तौर पर यूक्रेन और अमेरिका के अन्य पूर्वी सहयोगी देशों के लिए ही किया गया है.
अमेरिकी सेना के प्रमुख हथियार खरीदकर्ता डौग बुश ने पिछले सप्ताह कहा था कि सेना 155 मिलीमीटर वाली आर्टिलरी गोले के निर्माण में तेजी लाने पर विचार कर रही है. फिलहाल इसे केवल सरकारी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनाने की अनुमति है.
अमेरिका ग्राउंड लॉन्च स्मॉल डायमीटर बम (GLSDB) की खासियत GLSDB बम M26 रॉकेट मोटर और GBU-39 (एक छोटा डायमीटर बम) से मिलाकर बनाया गया है. ग्लोबल मार्केट वेबसाइट SAAB के अनुसार यह एक जीपीएस नियंत्रित (GPS-guided) बम है. यह किसी भी मौसम और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक जैमर को भेदने में सक्षम है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











