
अमेरिका: डलास के इमीग्रेशन ऑफिस में फायरिंग, एक की मौत, पहले मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
AajTak
डालास के ICE कार्यालय में बंदूकधारी ने गोली चलाई. एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गए. संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अधिकारी संभावित स्नाइपर अटैक की आशंका जता रहे हैं.
अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) के डलास स्थित फील्ड ऑफिस में बंदूकधारी ने फायरिंग की. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. संदिग्ध ने खुद को गोली मारकर जान दे दी. डलास पुलिस विभाग के बयान के अनुसार, मृतक मौके पर ही दम तोड़ गया जबकि घायल दो व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया.
होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम ने एक्स पर घटना की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, "कई लोग घायल और मृत हुए हैं, और बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली."
यह भी पढ़ें: रांची में बेखौफ बदमाशों की करतूत, पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग, पुलिस कांस्टेबल घायल
ICE के कार्यवाहक निदेशक टॉड लियंस ने CNN से कहा कि प्रारंभिक जानकारी से लगता है कि यह एक संभावित स्नाइपर हमला था. स्थानीय ABC मीडिया WFAA ने बताया कि बंदूकधारी पास के ही एक छत पर था, जहां उसने आत्महत्या कर ली.
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फायरिंग की निंदा की
US उपराष्ट्रपति JD वेंस ने घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "कानून प्रवर्तन, विशेष रूप से ICE पर लगातार हमले को तुरंत रोकना चाहिए. मैं इस हमले में घायल सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं."

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










