
अमेरिका के न्यू जर्सी में मस्जिद के बाहर मुस्लिम इमाम को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
AajTak
अमेरिका के न्यू जर्सी में मस्जिद के बाहर मुस्लिम इमाम को गोली मार दी गई, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इमाम पर फायरिंग किसने और क्यों की, इसको लेकर कोई जानकारी अबतक नहीं मिली है.
अमेरिका के न्यूज जर्सी में बुधवार को एक मस्जिद के बाहर इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इमाम पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आई है. राज्य के गवर्नर ने पूजा घरों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया है.
पीड़ित की पहचान हसन शरीफ के रूप में हुई है. गवर्नर फिल मर्फी ने बताया कि अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें किसने और क्यों गोली मारी है.
नेवार्क पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर फ्रिट्ज फ्रैगे ने बताया, शरीफ को मोहम्मद नेवार्क मस्जिद के बाहर बुधवार की सुबह छह बजे गोली मारी गई थी. उन्हें तुरंत पास के यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो उनकी हालत काफी गंभीर थी.
इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं
इस घटना के घंटों बाद तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था. अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हिंसा किस वजह से हुई और क्या इमाम को ही निशाना बनाया गया था.
CNN के मुताबिक, पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर ने कहा, फायरिंग की इस घटना की जांच चल रही है और कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है. मस्जिद से इस मामले में कुछ जानकारी मांगी गई है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










