
अमेरिका के जवाब में रूस भी कर सकता है परमाणु परीक्षण, पुतिन ने अधिकारियों को दिया आदेश
AajTak
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने के लिए शीर्ष अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया. पुतिन ने ये कदम पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर से न्यूक्लियर टेस्ट शुरू करने बयान के बाद उठाया है. वहीं, रूस के सशस्त्र सेना प्रमुख ने कहा कि रूस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अपने शीर्ष अधिकारियों को परमाणु हथियारों के संभावित परीक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया. पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले हफ्ते किए गए परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने के बयान की प्रतिक्रिया देते हुए ये कदम उठाया है. रूस ने 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद से परमाणु परीक्षण नहीं किया है.
पुतिन ने कहा, 'मैं विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय... विशेष सेवाओं और संबंधित एजेंसियों को निर्देश देता हूं कि वे इस मुद्दे पर अतिरिक्त जानकारी एकत्र करें, इसे सुरक्षा परिषद में विश्लेषण करें और न्यूक्लियर हथियारों के टेस्ट की संभावित तैयारियों पर सहमति प्रस्ताव बनाएं.'
'तेजी से करना चाहिए कार्रवाई'
रूसी सशस्त्र बलों के प्रमुख ने कहा कि रूस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए. परमाणु परीक्षण के संभावित आदेश से यह संकेत मिलता है कि दुनिया के सबसे बड़े परमाणु हथियारों वाले दो देश एक ऐसे कदम के करीब पहुंच रहे हैं जो भू-राजनीतिक तनाव को तेजी से बढ़ा सकता है. ये अभी भी अस्पष्ट है कि क्या ट्रंप का मतलब भूमिगत विस्फोटक परीक्षण से था. रूस ने 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद से परमाणु परीक्षण नहीं किया है.
दोनों देशों के बीच चुनाव
रूसी राष्ट्रपति पुतिन का ये आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का जवाब में आया है, जहां ट्रंप ने पिछले हफ्ते अचानक परमाणु परीक्षण शुरू करने के बारे में घोषणा की थी. पुतिन ने अपने शीर्ष अधिकारियों को रूसी प्रतिक्रिया का मसौदा तैयार करने का आदेश देकर जवाब दिया. ये कदम अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाता है. दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव वैश्विक सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकता है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











