
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया का अय्याश एपस्टीन से क्या है कनेक्शन? ट्रंप के बायोग्राफर के दावों से सनसनी
AajTak
पॉडकास्ट के दौरान माइकल ने कहा कि एपस्टीन की स्टोरी में मेलानिया कहां फिट होती है? वह इस पूरे कल्चर में कहां फिट होती हैं. हालांकि, फर्स्ट लेडी इन दावों से इनकार कर चुकी हैं कि एपस्टीन की वजह से उनकी मुलाकात ट्रंप से हुई. मेलानिया ने काह कि न्यूयॉर्क के किट कैट क्लब में वह पहली बार ट्रंप से मिली थी.
इन दिनों अमेरिका में जिस एक नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है, वो है जेफ्री एपस्टीन. एपस्टीन अमेरिका का एक बेहद अय्याश और दौलतमंद शख्स था. 2019 में एपस्टीन की मौत के बाद से उसकी क्लासिफाइड फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की जाती रही है. लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया और एपस्टीन के कनेक्शन की बात सामने आ रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बायोग्राफर माइकल वॉल्फ का दावा है कि मेलानिया दरअसल एपस्टीन के सोशल सर्किल का हिस्सा थी और उन्हें अक्सर एपस्टीन की पार्टियों में देखा जाता था.
लंबे समय तक ट्रंप के बायोग्राफर रहे और ट्रंप के लिए Fire and Fury किताब लिख चुके माइकल वॉल्फ ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि मॉडलिंग एजेंसी ID Models के फाउंडर पाओलो जैम्पोली ने मेलानिया को ट्रंप से मिलवाया था. पाओलो ने ही मेलानिया के अमेरिका शिफ्ट होने में मदद की थी. दोनों की मुलाकात 1998 में हुई थी. एक मॉडल एजेंट ने मेलानिया की मुलाकात पाओलो से कराई और इस तरह मेलानिया पाओलो के जरिए ट्रंप से मिली. एपस्टीन भी उसे अच्छी तरह से जानते थे.
यह भी पढ़ें: शातिर दिमाग + पैसा + पावर = जेफ्री एपस्टीन... अमेरिका के विवादित और अय्याश अरबपति की डर्टी पिक्चर
इससे पहले इस तरह की रिपोर्ट्स भी सामने आई कि पाओलो के जेफ्री एपस्टीन और उसकी क्राइम पार्टनर गिसलेन मैक्सवेल से संबंध थे. पॉडकास्ट के दौरान माइकल ने कहा कि एपस्टीन की स्टोरी में मेलानिया कहां फिट होती है? वह इस पूरे कल्चर में कहां फिट होती हैं. हालांकि, फर्स्ट लेडी इन दावों से इनकार कर चुकी हैं कि एपस्टीन की वजह से उनकी मुलाकात ट्रंप से हुई. मेलानिया ने काह कि न्यूयॉर्क के किट कैट क्लब में वह पहली बार ट्रंप से मिली थी.
मेलानिया ने अपनी हालिया किताब में क्लब में ट्रंप से मुलाकात का जिक्र किया है. उन्होंने किताब में लिखा है कि अपनी एक दोस्त के जरिए वह उस पार्टी में पहुंची थी. इस दौरान ट्रंप उनके बगल में बैठे थे और उन्होंने स्लोवेनिया में मेरे घर और करियर के बारे में मुझसे पूछा था. किताब में मेलानिया लिखती हैं कि वह ट्रंप के चार्म और उनके ईजी गोइंग नेचर की कायल हो गई थीं. उस समय तक ट्रंप का दो बार तलाक हो चुका था और वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस पार्टी में पहुंचे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











