
अमेरिका-ईरान जंग: क्या तीसरा खाड़ी युद्ध शुरू? ट्रंप के वादे और मिडिल ईस्ट का तनाव
AajTak
अमेरिकी हमले के बाद ईरान पर तीसरे खाड़ी युद्ध का खतरा मंडरा रहा है. ट्रंप ने चुनाव से पहले रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने, पश्चिमी एशिया में तनाव कम करने और वर्ल्ड वॉर नहीं होने देने का वादा किया था, लेकिन अब वह खुद युद्ध में उतर चुके हैं. ईरान के पलटवार की आशंका के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











