
अमेरिका: आसमान में 2 वॉर प्लेन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, उड़ गए परखच्चे, देखें VIDEO
AajTak
विश्व युद्ध दो लड़ाकू विमानों के संरक्षण के लिए समर्पित समूह, कोमिमोरेटिव वायु सेना (सीएएफ) के अध्यक्ष और सीईओ हैंक कोट्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बी -17 में आम तौर पर चार से पांच लोगों का दल होता है.कोट्स ने कहा कि पी-63 में एक ही पायलट सवार है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि दुर्घटना के समय विमान में अन्य कितने लोग सवार थे.
अमेरिका के टेक्सास राज्य में एयरशो के दौरान एक भीषण हादसा हो गया. यहां डलास में दो द्वितीय विश्व युद्ध (world war 2) के समय के 2 वॉर प्लेन हवा में टकरा गए. हादसा इतना भीषणा था कि टक्कर होते ही एक प्लेन बीच में से दो टुकड़ों में बंट गया तो वहीं दूसरा प्लेन बिल्कुल चकानाचूर हो गया.
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिका के डलास में शनिवार को विश्व युद्ध-2 कोमिमोरेटिव एयरशो का आयोजन किया गया. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे. एयरशो चल ही रहा था कि अचानक एक बोइंग बी -17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर की दूसरे एक बेल पी -63 किंगकोबरा फाइटर से जोरदार टक्कर हो गई. हादसा डलास एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर विंग्स ओवर डलास के करीब हुआ. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि आपातकालीन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे के बाद विमान के क्रम मेंबर्स की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों विमान में मिलाकर कितने लोग सवार थे.
विश्व युद्ध दो लड़ाकू विमानों के संरक्षण के लिए समर्पित समूह, कोमिमोरेटिव वायु सेना (सीएएफ) के अध्यक्ष और सीईओ हैंक कोट्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बी -17 में आम तौर पर चार से पांच लोगों का दल होता है. कोट्स ने कहा कि पी-63 में एक ही पायलट सवार है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि दुर्घटना के समय विमान में अन्य कितने लोग सवार थे.
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो क्लिप में इस घटना को कैद कर लिया गया है, जिसमें दो विमान टकराते हुए और आग की लपटों से घिरे जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त होते दिख रहे हैं. लाइव एरियल वीडियो में टक्कर के स्थल पर भूरी घास के एक टुकड़े पर बिखरा हुआ विमान का मलबा दिखाई दिया. एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) दोनों ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें एनटीएसबी ने पहल की और अधिकारियों को अपडेट दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











