
अमेरिका: अंग्रेजी न बोल पाने पर 7 हजार ड्राइवर बेरोजगार, भारतीय मूल के चालक सबसे ज्यादा प्रभावित
AajTak
सिख एडवोकेसी ग्रुप 'द सिख कोएलिशन' ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले की आलोचना की और फैसला वापस लेने की मांग की है. 'द सिख कोएलिशन' ने निशाना साधते हुए कहा कि यह 1,94,000 अप्रवासी ड्राइवरों को लक्षित करने का प्रयास है, न कि योग्यता का मामला.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश के बाद, अमेरिका में इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट में विफल रहने पर 7 हजार से अधिक ट्रक ड्राइवरों को इस साल सेवा से बाहर कर दिया गया है. ट्रांसपोर्ट सचिव शॉन डफी ने बताया कि इनमें से हजारों ड्राइवर भारतीय मूल के माने जा रहे हैं, जिनमें अधिकांश पंजाब और हरियाणा से हैं.
ट्रांसपोर्ट सचिव डफी ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अक्टूबर 2025 तक, फेडरल मोटर कैरियर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (FMCSA) के वास्तविक समय के उल्लंघन डेटा के अनुसार, कुल 7248 ड्राइवरों को सेवा से हटाया गया है.
यह संख्या जुलाई में रिपोर्ट किए गए 1500 ड्राइवरों से काफी अधिक है, जो गर्मियों में नियम बहाल होने के बाद सघन रोडसाइड प्रवर्तन को दर्शाती है.
पंजाब और हरियाणा के ड्राइवरों पर सर्वाधिक असर
नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी ट्रकर्स एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में 1,30,000 से 1,50,000 ट्रक ड्राइवर पंजाब और हरियाणा से हैं. एसोसिएशन ने कहा है कि इन नए नियमों से हजारों भारतीय मूल के ड्राइवरों पर गाज गिरी है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने AI को बताया नए जमाने का इंटरनेट, कहा - ये नया नहीं है

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











