
अमेरिकाः न्यूयॉर्क में भारतीय कारोबारी की हत्या, दो आरोपी सीसीटीवी में कैद
AajTak
किंशुक जब दुकान बंदकर अपने घर के लिए निकल रहे थे, तो उन्होंने पहले ही परिजनों को फोन कर दिया था. लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनके मोबाइल पर कॉल की. उनका मोबाइल स्विच ऑफ था.
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय कारोबारी की हत्या कर दी गई. कत्ल की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मृतक गुजरात के आणंद जिले के भादरण गांव के रहने वाले थे. वह न्यूयॉर्क में एक जनरल स्टोर चलाते थे. इस वारदात को लूट के इरादे से आए दो अश्वेतों ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान किंशुक हरेशभाई पटेल के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहते थे. जनरल स्टोर चलाने वाले किंशुक पटेल आणंद जिले के भादरण गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद दो अश्वेतों की पहचान की है, जिन्होंने मंगलवार की रात वारदात को अंजाम दिया था.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












