
अमेरिकन ओलिगार्की का पहला शिकार बनेगा टिकटॉक? समझें कैसे 4 स्टेप में ट्रंप ने मस्क के हवाले कर दिया
AajTak
ट्विटर के बाद एलन मस्क एक और भारी-भरकम डील करने जा रहे हैं. ट्रंप ने इशारा किया है कि टेस्ला सीईओ एलन मस्क चर्चित चाइनीज वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक को खरीद सकते हैं. अमेरिका की ये डील बाइडेन के उस संकट की ओर इशारा है जब उन्होंने कहा था कि अमेरिका में कुछ 'आलिगार्क' कब्जा जमाते जा रहे हैं.
लड़के-लड़कियों के बीच दीवानगी की हद तक लोकप्रिय टिकटॉक एप को जल्द ही धनवान और अभिजात्य अमेरिकी मालिक मिल सकता है. ये मालिक कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी ओलिगार्क एलन मस्क हैं. अगर ओलिगार्क शब्द आपको एकबारगी समझ में नहीं आ रहा है तो हम आपको समझाते हैं. अपने विदाई भाषण में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अमेरिका में ओलिगार्क तंत्र आकार ले रहा है.
बाइडेन ने कहा था कि “अमेरिका में अत्यधिक धन, शक्ति और प्रभाव वाला एक ओलिगार्क (कुलीनतंत्र) आकार ले रहा है जो सचमुच में हमारे संपूर्ण लोकतंत्र के लिए खतरा है”.
बाइडेन की टिप्पणी इस बात की ओर इशारा थी कि राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में पब्लिक पॉलिसी को आकार देने वाले, उसे एग्जीक्यूट करने वाली एजेंसी, जनता द्वारा चुनी हुई सरकार नहीं होगी, बल्कि ये काम अल्ट्रा रीच (धनवान अभिजात्य) वर्ग के लोग करेंगे.
अमेरिकी ओलिगार्की का पहला शिकार
अमेरिका में टिकटॉक पर स्वामित्व का विवाद जिस ओर जा रहा है उससे यही स्पष्ट हो रहा है कि खरबों रुपये की कीमत वाला ये चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अमेरिकी ओलिगार्की का पहला शिकार होने जा रहा है.
अगर परिभाषा के अर्थ में देखें तो ओलिगार्क का अर्थ सरकार का वो रूप है जिसमें राजनीतिक शक्ति मुख्य रूप से धनवान अभिजात्य वर्ग के हाथों में होती है. यह कुलीन वर्ग पूरी आबादी का एक अत्यंत छोटा सा हिस्सा होता है और वे इस राजनीतिक शक्ति का प्रयोग अपने ही वर्ग की हितरक्षा के लिये करते हैं. बाइडेन ने अपने विदाई भाषण में इसी खतरे की ओर आगाह किया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












