
अमृतसर में सड़क पर उतरे कारोबारी, कहा- जब नेता रैलियां कर सकते हैं तो हम कारोबार क्यों नहीं?
AajTak
पंजाब के अमृतसर में भी बुधवार को होटल, रिजॉर्ट, रेस्तरां चलाने वाले कारोबारी सड़क पर उतर आए और पाबंदियों को हटाने की मांग करने लगे. प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों का कहना है कि जब नेता रैलियां कर सकते हैं तो हम कारोबार क्यों नहीं?
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और उसके साथ ही पाबंदियां भी लगाई जा रही हैं. इन पाबंदियों से कई जगह पर लोग गुस्से में हैं और सवाल उठा रहे हैं. पंजाब के अमृतसर में भी बुधवार को होटल, रिजॉर्ट, रेस्तरां चलाने वाले कारोबारी सड़क पर उतर आए और पाबंदियों को हटाने की मांग करने लगे. प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों का कहना है कि जब नेता रैलियां कर सकते हैं तो हम कारोबार क्यों नहीं? एक रिजॉर्ट के मालिक कावरजीत सिंह कहते हैं कि अगर सरकार अपने अस्तित्व के लिए राजनीतिक रैलियां कर सकती है, तो हम अपना कारोबार क्यों नहीं चला सकते? बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इस दौरान बड़ी-बड़ी रैलियां की जा रही हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












