
अमृतसर, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, लखीमपुर और फिर पंजाब... 11 दिन में कहां-कहां दिखा अमृतपाल? पीछे-पीछे पुलिस
AajTak
अमृतपाल पंजाब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. खास बात ये है कि अमृतपाल के सीसीटीवी भी सामने आ रहे हैं ,लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती है, तब तक अमृतपाल अपना ठिकाना बदल लेता है.
खालिस्तानी अमृतपाल पिछले 11 दिन से फरार चल रहा है. पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिशमें जुटी है. लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. अमृतपाल लगातार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो रहा है. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. कभी वह हरियाणा में नजर आता है, तो कभी दिल्ली में. कभी यूपी के लखीमपुर से होते हुए फिर पंजाब पहुंच जाता है.पंजाब पुलिस के साथ आंखमिचौनी खेल रहा भगोड़ा अमृतपाल एक बार फिर चकमा देने में सफल रहा. वह पंजाब के होशियारपुर में पुलिस के नाके पर गाड़ी से कूद कर खेत में भागकर फरार हो गया. पंजाब पुलिस होशियार पर में सर्च ऑपरेशन चला रही है. ऐसे में जानते हैं कि अमृतपाल पंजाब से यूपी तक अब तक कहां कहां और कब कब दिखा...
पंजाब में ही है अमृतपाल
पंजाब पुलिस को अमृतपाल के होशियारपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी. फगवाड़ा में पुलिस ने एक अज्ञात वाहन का पीछा किया, इसमें अमृतपाल के होने की आशंका थी.मरनियां में गुरुद्वारे के पास कार में बैठे कुछ लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए. कार में तीन से चार लोग होने की संभावना है. इसके बाद मरनियां गांव में और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात की गई. पुलिस ने मंगलवार देर रात अमृतपाल को पकड़ने के लिए डोर टू डोर ऑपरेशन चलाया.
अमृतपाल पंजाब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है. खास बात ये है कि अमृतपाल के सीसीटीवी भी सामने आ रहे हैं ,लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती है, तब तक अमृतपाल अपना ठिकाना बदल लेता है.
कैसे चर्चा में आया अमृतपाल, क्यों पुलिस पड़ी है पीछे?
अमृतपाल 'वारिस पंजाब दे'संगठन का चीफ है. वह कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है. वारिस पंजाब दे संगठन को पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू ने बनाया था. दीप सिद्धू की मौत के बाद अमृतपाल ने इसपर कब्जा कर लिया. उसने भारत आकर संगठन में लोगों को जोड़ना शुरू किया. अमृतपाल का ISI लिंक बताया जा रहा है.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





