
अमृतसरः रंजिश के चलते युवक के घर पर हमला, गोली लगने से मां की मौत
AajTak
ये सनसनीखेज वारदात अमृतसर के बटाला रोड की है. इस हमले में मारी गई महिला की पहचान लता के रूप में हुई है. दरअसल, सनी और सूरज के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है. इसी के चलते सनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को दिन दहाड़े सूरज के घर पर हमला कर दिया.
पंजाब के अमृतसर शहर में आपसी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे पक्ष के घर और परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया. उनके घर पर तोड़फोड़ की गई और गोलीबारी हुई. जिसमें गोली लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी पक्ष ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से फरार हो गए. ये सनसनीखेज वारदात अमृतसर के बटाला रोड की है. इस हमले में मारी गई महिला की पहचान लता के रूप में हुई है. दरअसल, सनी और सूरज के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है. इसी के चलते सनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को दिन दहाड़े सूरज के घर पर हमला कर दिया. हमलावरों ने वहां घर के बाहर खड़ी बाइक तोड़ दी. साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












