
अमीर होने से पहले दिख सकती हैं ये 7 चीजें, इग्नोर ना करें ये संकेत
AajTak
जिस इंसान पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं, उसके घर कभी पैसों की तगी नहीं रहती है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घर में तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं. ऐसी मान्यताएं हैं कि जिस घर पे मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, वहां कुछ शुभ संकेत भी दिखाई देते हैं.
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. जिस इंसान पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं, उसके घर कभी पैसों की तंगी नहीं रहती है. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घर में तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं. ऐसी मान्यताएं हैं कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, वहां कुछ शुभ संकेत भी दिखाई देते हैं. ये संकेत इंसान के अमीर होने से पहले दिखाई दे सकते हैं.
1. यदि घर में अचानक काली चींटियों को झुंड नजर आने लगे और वो खाने की चीजों पर टूटना शुरू कर दें तो समझ लीजिए आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश कर चुकी हैं. यह घर में पैसा आने का संकेत भी हो सकता है.
2. घर के छज्जे या आंगन के पेड़ में चिड़िया, कबूतर या किसी पक्षी का घोसला बनना भी शुभ संकेत है. लेकिन अगर आप किसी कारणवश उस पेड़ को कटवाते हैं तो यह आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है.
3. यदि घर में एक ही स्थान पर तीन छिपकलियां इकट्ठी दिखाई दें तो ये मां लक्ष्मी के जल्दी घर आने का संकेत है. यह धन-दौलत बढ़ने का ही एक संकेत है. दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास छिपकलियां दिखाई देना भी बड़ा ही शुभ होता है. लेकिन अगर तुलसी के पौधे के पास बहुत ज्यादा छिपकलियां दिखाई दें तो उसके परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं.
4. यदि आपकी दाईं हथेली पर लगातार खुजली हो रही है तो इसका साफ मतलब है कि आपके हाथ कोई मोटी रकम लगने वाली है. कर्ज या उधार में दिया रुपया-पैसा भी आपको मिल सकता है.
5. यदि आपको सपने में झाड़ू, उल्लू, घड़ा या सुराही, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, सितारा, सांप या गुलाब का फूल दिखाई दे तो समझ लीजिए आपका बैंक-बैलेंस बढ़ने वाला है. सपने में दिखने वाली ये सभी चीजें घर में पैसा आने का संकेत होती हैं. यदि सुबह उठते ही आपको शंख की मधुर आवाज सुनाई दे तो ये भी घर में लक्ष्मी आने का संकेत है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











