
अमित शाह का बड़ा फैसला- 'दिल्ली में घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी'
AajTak
गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अवैध प्रवासियों और अपराध के विरुद्ध सख्ती से कदम उठाने का निर्णय लिया है. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता गैंग्स और नशे के कारोबार को समाप्त करना होगा. अक्षम पुलिस थानों पर सख्ती से कार्रवाई होगी. 2020 के दिल्ली दंगों के मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं. डीसीपी स्तर के अधिकारी थाने में जनसुनवाई कैंप आयोजित करेंगे, जिसमें आम जनता की शिकायतों का समाधान होगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












