
अमिताभ बच्चन ने परिवार संग लगवाई कोविड वैक्सीन, बोले- सबकुछ ठीक है
AajTak
ट्वीट कर अमिताभ ने लिखा है- लग गई है इस दोपहरी...सब ठीक है. वहीं अपने ब्लॉग के जरिए महानायक ने इस एक्सपीरियंस के बारे में डिटेल में बात की है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है. एक्टर ने गुरुवार को कोविड का टीका लगवाया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी फैन्स के बीच शेयर की है और अपनी सेहत को लेकर भी विस्तार से बताया है. अमिताभ ने कहा है कि उनके परिवार ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. T 3861 - Got it done ! My CoviD vaccination this afternoon .. All well .. 🙏 अमिताभ बच्चन को लगी कोविड वैक्सीनMore Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












