
अमरावती: अवैध गतिविधियों की मिल रही थी सूचना, छापेमारी में मिला इतना सोना... हैरान रह गई पुलिस
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती (Maharashtra Amravati) में पुलिस ने छापा मारकर (Police raid) जेवरात और नकदी बरामद की है. इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. बरामद जेवरात के बारे में जांच की जा रही है. पुलिस ने राजस्थान (Rajasthan) के 3 युवकों को भी हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र के अमरावती (Maharashtra Amravati) शहर के राजापेठ पुलिस थाना क्षेत्र में दसरा मैदान के समीप एक अपार्टमेंट में कुछ अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने टीम के साथ वहां छापामार (Police Raid) कार्रवाई की. इस दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया. इस अपार्टमेंट में सोने के जेवरात मिले.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












