
अभी शेयर बाजार गिरा है... क्या करें? इन 7 तरीकों से आप भी कमा सकते हैं पैसे
AajTak
पिछले एक साल से शेयर बाजार में एकतरफा रैली देखी गई. लेकिन पिछले एक महीने की ही गिरावट में निवेशकों के बीच हाहाकार मच गया है, कुछ निवेशकों की वर्षों की कमाई चंद दिन की गिरावट में साफ हो गई.
शेयर बाजार (Share Market) के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा नहीं रहा. खासकर रिटेल निवेशकों (Retail Investor) को पिछले करीब एक महीने में तगड़ा झटका लगा है. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ऑल टाइम टाइम हाई (All Time High) से करीब 8 फीसदी टूट चुका है. निफ्टी का ऑलटाइम टाइम हाई 26277 अंक था, जहां से गिरकर निफ्टी 24200 के आसपास अब ट्रेड कर रहा है.
इस गिरावट में सबसे ज्यादा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों की पिटाई हुई, हालांकि सेंटीमेंट खराब होने से अच्छे शेयर अब सस्ते भाव में मिल रहे हैं, ऐसे में निवेशकों के लिए एक मौका भी है कि वे अच्छे शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ सकें.
इस गिरावट में क्या करें?
दरअसल, पिछले एक साल से शेयर बाजार में एकतरफा रैली देखी गई. लेकिन पिछले एक महीने की ही गिरावट में निवेशकों के बीच हाहाकार मच गया है, कुछ निवेशकों की वर्षों की कमाई चंद दिन की गिरावट में साफ हो गई. कहा जाता है कि शेयर बाजार में बहुत पैसा है. कुछ लोगों को उदाहरण दिया जाता है कि इन्होंने महज 5000 रुपये से निवेश की शुरुआत की थी, और आज शेयर बाजार से करोड़ों रुपये बना रहे हैं. आखिर उनकी सफलता का राज क्या है, आज हम आपको बताएंगे?
दरअसल, आप भी कुछ टिप्स को फॉलो कर शेयर बाजार से पैसे बना सकते हैं. आप कुछ बातों का ध्यान रखकर लखपति से करोड़पति बन सकते हैं. लेकिन अक्सर लोग पैसे बनाने की होड़ में नियम और रिस्क (Risk) को भूल जाते हैं, या फिर कहें जानबूझकर नजरअंदाज कर देते हैं. और फिर उनकी शिकायत होती है कि शेयर बाजार से बड़ा नुकसान हो गया.
यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि शेयर बाजार से 90 फीसदी से ज्यादा रिटेलर पैसा नहीं बना पाते हैं, हर रिटेल निवेशक को शेयर बाजार में कदम रखने से पहले इसे आंकड़े को ध्यान में रखना चाहिए. वहीं 10 फीसदी रिटेल निवेशक पैसे बनाने में सफल रहते हैं. क्योंकि वे नियमों को फॉलो करते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












