
अभिनव संग बॉन्डिंग पर बोले राहुल कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन....
AajTak
इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा, "मैं कहूंगा कि अभिनव और मैं शो के दौरान एक जैसे थे. पहले शो में हमारे बीच में बिलकुल भी बात नहीं थी, लेकिन आज हम नार्मल बातचीत रखते हैं. मैं यह नहीं कहूंगा कि हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हम बतौर को-स्टार्स एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हैं."
राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला को कौन नहीं जनता, दोनों के बिग बॉस हाउस में काफी झगड़े देखने को मिले, जिसके चलते वे सुर्खियों में भी बने रहे. गायक और अभिनेता, जो बिग बॉस के घर के अंदर रहने के दौरान लगातार लॉगरहेड्स में थे, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के शो में दिखाई देंगे. फिलहाल शो के सभी कंटेस्टेंट्स केपटाउन से लौटे हैं, जहां उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी शो के लिए शूटिंग की थी. शूटिंग के दौरान सभी ने अपने सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












