
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
ABP News
Whatsapp Promoted Content: मैसेजिंग की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए WhatsApp ने अब दुनियाभर में स्टेटस विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स शुरू कर दिए हैं.
Whatsapp Promoted Content: मैसेजिंग की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए WhatsApp ने अब दुनियाभर में स्टेटस विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स शुरू कर दिए हैं. कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का मकसद यूजर्स को नए ब्रांड, बिज़नेस और चैनल्स खोजने में आसानी देना है. वहीं कंपनियों के लिए यह प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने का नया जरिया बनेगा.
पहले स्पॉन्सर्ड कंटेंट सीमित यूजर्स तक ही था, लेकिन अब इसे वैश्विक स्तर पर लागू कर दिया गया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की.
नए विज्ञापन और प्रमोटेड चैनल्स ऐप के Updates सेक्शन में नजर आएंगे जहां पहले से स्टेटस और चैनल्स मौजूद हैं. ये विज्ञापन सामान्य स्टेटस पोस्ट के बीच स्पष्ट लेबल के साथ दिखाई देंगे ताकि यूजर्स समझ सकें कि यह प्रमोशनल कंटेंट है.
यूजर्स चाहें तो इन विज्ञापनों को अन्य स्टेटस की तरह स्वाइप करके आसानी से स्किप कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फीचर इस तरह डिजाइन किया गया है कि जो लोग नए अपडेट्स देख रहे हैं उन्हें वहीं पर ब्रांड्स और ऑर्गेनाइजेशन खोजने का मौका मिले.













