
अब 25 साल के भीतर देश के किसी भी युद्ध या फिर मिलिट्री ऑपरेशन्स के इतिहास को करना होगा डिक्लासीफाइ- राजनाथ सिंह
ABP News
नई आर्काइव, डिक्लासिफिकेशन और पब्लिकेशन पॉलिसी के तहत किसी भी युद्ध (जैसे करगिल युद्ध) या फिर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मिलिट्री ऑपेरशन के दो साल के भीतर एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी. इस कमेटी का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय का एक ज्वाइंट सेक्रेटेरी स्तर का अधिकारी करेगा.
नई दिल्लीः देश के किसी भी युद्ध या फिर मिलिट्री ऑपरेशन्स के इतिहास को अब 25 साल के भीतर डिक्लासीफाइ करना होगा. इस बावत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीति निर्धारित कर दी है. इसके साथ ही किसी भी यु्द्ध के दो साल के भीतर एक उच्च-स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी, जो युद्ध और मिलिट्री ऑपरेशन्स से जुड़े सभी दस्तावेजों को आर्काइव करने का काम करेगी. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पॉलिसी तैयार कर दी है जिसके तहत किसी भी युद्ध या फिर ऑपरेशन के इतिहास को आर्काइव करने से लेकर डिक्लासीफिकेशन, कम्पाईलेशन और पब्लिकेशन तक को स्पष्ट कर दिया गया है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय के अधीन 'हिस्ट्री डिवीजन' को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.More Related News













