
अब 24 कैरेट गोल्ड की चाय की ले सकेंगे चुस्की, कीमत 2.5 लाख रुपए प्रति किलो
AajTak
इस स्पेशल टी को असम के मास्टर चाय निर्माता बरुआ ने तैयार किया है. उनका चाय के क्षेत्र में खासा नाम है. वे चाय को एस्ट्रोनॉमिकल रेट पर बेचकर यूरोप में चर्चा में आए थे. असम की इस दुर्लभ काली चाय में शहद, गुड़ और कोको मिले होते हैं.
चाय पीने के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है. अब वे 24 कैरेट सोने से बनी चाय की चुस्कियां ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें थोड़ा जेब ढीली करनी पड़ेगी. असम के कारोबारी रंजीत बरुआ ने 24 कैरेट सोने से बनी चाय लॉन्च की है, जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है. इस चाय के सिर्फ एक घूंट से ही आप बिल्कुल अलग अनुभव कर सकेंगे.
गोल्डन ड्रिंक्स 'स्वर्ण पनम' एक ऐसी चाय है जो पूरी तरह शुद्धता का वादा करती है. इस चाय के मिश्रण को एक विशेष रूप से तैयार किया गया है, इसमें 24 कैरेट खाने योग्य सोने की बारीक पंखुड़ियां हैं और शहद के साथ असम की ब्लैक टी, चाय के क्लोन की बेहतरीन कोमल पत्तियों से बनाई गई है.
बरुआ असम के मास्टर चाय निर्माता
इस स्पेशल टी को असम के मास्टर चाय निर्माता बरुआ ने तैयार किया है. उनका चाय के क्षेत्र में खासा नाम है. वे चाय को एस्ट्रोनॉमिकल रेट पर बेचकर यूरोप में चर्चा में आए थे. असम की इस दुर्लभ काली चाय में शहद, गुड़ और कोको मिले होते हैं. इस बेहतरीन चाय को चाय की कोमल पत्तियों से तैयार किया जाता है. फिलहाल, स्वर्ण पनम दुर्लभ चाय और पीने योग्य कीमती सोने से तैयार की गई है. माना जा रहा है कि निश्चित रूप से ये चाय सबको आकर्षित करेगी.
100 ग्राम की कीमत 25 हजार रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











