
अब समंदर के सीने पर हो रही लड़ाई... तुर्की ने भूमध्यसागर में दफन कर दिया ईरान का बैलेस्टिक मिसाइल
AajTak
तुर्की ईरान के खिलाफ खुलकर जंग में आ गया है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने पूर्वी भूमध्यसागर में ईरान से फायर किए गए बैलेस्टिक मिसाइल को समंदर में ही दफन कर कर दिया है. तुर्की ने ये कार्रवाई तब की है जब उसने उत्तरी साइप्रस में 6 F-16 फाइटर जेट को तैनात किया है.
ईरान जंग में तुर्की ने एक्टिव रूप से एंट्री ले ली है. तुर्की ने ईरान की ओर से आ रहे एक बैलेस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर में ही मार गिराया है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने ईरान को चेतावनी दी है कि वे इलाके की सुरक्षा और आम लोगों को खतरे में डालने वाले कदम न उठाएं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम याद दिलाते हैं कि इस मामले में तुर्की की चेतावनियों को मानना सभी के हित में है. तुर्की को मिलने वाले खतरों के खिलाफ हम सभी जरूरी कदम बिना किसी झिझक के उठाए जाएंगे.
इससे पहले तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में जंगी जहाजों का भारी भरकम जखीरा तैनात कर दिया था. तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में 6 एफ-16 फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं.
अब तुर्की ने ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल को तबाह कर दिया है. तुर्की ने ये कदम तब उठाए हैं जब ईरान ने साइप्रस पर ड्रोन्स से हमला किया है. तुर्की और साइप्रस पड़ोसी देश हैं.
लेकिन उत्तरी साइप्रस तुर्की के नियंत्रण में है. उत्तरी साइप्रस में ही तुर्की ने F-16 तैनात किया है. तुर्की को डर सता रहा है कि ईरान की ओर से या ईरान की समर्थक ताकतें यहां हमला कर सकती हैं. इससे पहले तुर्की ने ईरान को चेतावनी दी कि कोई मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र के पास न गिरे, लेकिन ईरान ने इसे नजरअंदाज किया. इससे दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़े. इसके बाद तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में F-16 फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिए हैं.
अब अगर उत्तरी साइप्रस पर हमला होता है तो तुर्की का जवाब तय है. ऐसी स्थिति में ये जंग पश्चिम एशिया से निकलकर पूर्वी भूमध्यसागर तक फैल जाएगा.
तुर्की का F-16 एक्शन के लिए तैयार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है. परमाणु कार्यक्रम के बहाने शुरू हुआ यह संघर्ष अब पानी की जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान ने बहरीन जैसे पश्चिम एशिया के देशों के वाटर प्लांट पर हमले शुरू कर दिए हैं. इससे संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध का नया मोर्चा अब वॉटर वॉर हो सकता है. खाड़ी देशों की ऊर्जा और पानी की सुरक्षा पर मंडराता खतरा वैश्विक संकट को और गहरा कर सकता है.

मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 2024 में हुई हत्या में बिल्डर लॉबी का कोई सम्बन्ध नहीं है. इस विषय पर आजतक ने सिद्दीकी परिवार के वकील से बातचीत की गई, जिन्होंने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की. पुलिस की यह पुष्टि बिल्डर लॉबी के कथित संलिप्तता की अटकलों को खारिज करती है. देखें वीडियो.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध 10वें दिन भी जारी है. ईरान की मिसाइलें और ड्रोन खाड़ी और इजरायल के कई इलाकों में तबाही मचा रही हैं. इजरायल में सामान्य जीवन जारी है लेकिन सुरक्षा सतर्कता बढ़ गई है. इजरायल ने मजबूत एंटी मिसाइल सिस्टम विकसित किया है, बावजूद इसके कुछ हमला सफल रहे हैं. लेबनान में भी इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव और बमबारी बढ़ गई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए हैं. फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक की मांग की है. इस पूरे संघर्ष का असर सीधे आम नागरिकों पर पड़ रहा है और दोनों पक्ष भारी नुकसान उठाते रहे हैं.

MP में जनगणना और आदिवासी पहचान को लेकर सियासत गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के 'आदिवासी धर्म कोड' वाले बयान ने भारतीय जनता पार्टी को हमलावर होने का मौका दे दिया है. अमरकंटक में दिए गए इस बयान को बीजेपी ने न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे सरकारी काम में बाधा डालने वाला कृत्य करार दिया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पैदा हुए तेल संकट के बाद पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके बाद वहां की जनता हलकान है, पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इस बीच पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक ने अपने पीएम से तीखे सवाल पूछे हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत की रसोई तक पहुंच सकता है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़कर दिल्ली में 913 रुपये हो गई है. भारत अपनी जरूरत का 65-70 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है.

ईरान में जंग का असर भारत पर साफ दिखने लगा है. गैस महंगी हो गई है, तेल पर संकट गहराया है, सेंसेक्स गिर रहा है और रुपया लुढ़कता जा रहा है. खाड़ी देशों में करीब 1 करोड़ भारतीयों की जान फंसी है. इन मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और चर्चा की मांग की. बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन के अंदर-बाहर विरोध की आवाजें गूंजती रहीं. सरकार ने संसद में बयान दिया और युद्ध, सप्लाई चेन पर असर और भारतीयों के रेस्क्यू की बात कही, लेकिन विपक्ष संतुष्ट नहीं है.






